मंडला में कल से निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर राहत-2 nspnews 06-11-2019 Regional विअ प्रजापति व सांसद तन्खा की उपस्थिति में शुभारंभ मंडला। मंडला के महात्मा गांधी खेल मैदान में कल से प्रारंभ हो रहे मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग, रोटरी क्लब एवं जस्टिट तन्खा फाउडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर राहत-2 का शुभारंभ कल प्रातः 9 बजेएनपी प्रजापति अध्यक्ष विधानसभा मध्यप्रदेश, विवेक कृष्ण तन्खा राज्यसभा सांसद, तरुण भनोत प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री मप्र शासन, रोटरी के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा साबू, स्थानीय विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा बिना किसी मंचीय कार्यक्रम के दीप प्रज्जवलन कर शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां पूर्ण जानकारी देते हुए शिविर कोआडिनेटर बलदीप मैंनी ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। उद्घाटन के बाद शिविर में आ रहे मरीजों के लिये ओपीडी व्यवस्थाएं और रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो जाएगा। शिविर में जरूरी मशीनों का इंस्टाले...