मंडला में कल से निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर राहत-2

nspnews 06-11-2019 Regional
विअ प्रजापति व सांसद तन्खा की उपस्थिति में शुभारंभ
मंडला। मंडला के महात्मा गांधी खेल मैदान में कल से प्रारंभ हो रहे मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग, रोटरी क्लब एवं जस्टिट तन्खा फाउडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर राहत-2 का शुभारंभ कल प्रातः 9 बजेएनपी प्रजापति अध्यक्ष विधानसभा मध्यप्रदेश, विवेक कृष्ण तन्खा राज्यसभा सांसद, तरुण भनोत प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री मप्र शासन, रोटरी के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा साबू, स्थानीय विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा बिना किसी मंचीय कार्यक्रम के दीप प्रज्जवलन कर शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां पूर्ण
जानकारी देते हुए शिविर कोआडिनेटर बलदीप मैंनी ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। उद्घाटन के बाद शिविर में आ रहे मरीजों के लिये ओपीडी व्यवस्थाएं और रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो जाएगा। शिविर में जरूरी मशीनों का इंस्टालेशन किया जा चुका है। जिससे पैथालॉजी प्रशिक्षण, एक्सरे, सोनोग्राफी एवं अन्य जांच करने पश्चात तुरंत डॉक्टर के पास लगे कम्प्यूटर में वह रिपोर्ट पहुंच जाएगी। जिससे डॉक्टर को मरीज का ईलाज करने में सहुलियत होगी। 
तन्खा ने तैयारियों का जायजा लिया
राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने चंडीगढ़ से पूर्व रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा साबू के साथ आए विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा भी शिविर हेतु तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शिविर हेतु किये जा रहे प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। इस शिविर का धेय यहीं है कि सभी चिन्हित और शिविर स्थल पर पहुंचने वाले रोगियों को चिकित्सीय सुविधा प्राप्त हो। इसके लिये श्री तन्खा द्वारा मरीजों को मंडला से जबलपुर, भोपाल, इंदौर, दिल्ली एवं मुम्बई भेजने के भी समुचित प्रबंध किये गए है। 
पहुंच रहे विशेषज्ञ चिकित्सक
यहां तक की श्राप चेरेटिबल आई हॉस्पिटल दिल्ली के डॉक्टर द्वारा उन बच्चों को शिविर में चिन्हित किया जाएगा, जिनका इलाज दिल्ली स्थित उनके हास्पिटल में संभव होगा। उन्हें वहां ले जाकर उनका ईलाज निशुल्क किया जाएगा। राहत मीडिया प्रभारी एके बड़ेरिया ने बताया कि इंदौर के डॉक्टर विनोद भंडारी अपनी 150 सहायक डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मंडला आ चुके हैै। इसी प्रकार जबलपुर हॉस्पिटल डॉ. राजेश धीरावानी भी अपनी टीम के साथ शिविर में बेहतर दंत चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पहुंच चुके है। डॉ. पवन स्थापक द्वारा भी आंखों की समस्याओं से ग्रसित मरीजों में से चिन्हित मरीजों को जबलपुर ले जाकर उनका ईलाज कराने हेतु प्रयासरत है। 
आई अस्पताल भोपाल अजय गोयन का भी अपनी टीम के साथ शिविर में अपनी सेवाएं देने  पहुंच चुके है जो सभी प्रकार के रोगियों का ईलाज करेंगे। ये भी चिन्हित मरीजों को जरूरत पडऩे पर चिरायु ले जाकर उनका निशुल्क ईलाज करेंगे। इसी प्रकार कैंसर के  ईलाज हेतु दो मोबाईल वेन मंडला पहुंच रही है। जिसमें कैंसर से पीड़ित मरीजों का ईलाज करने में आसानी होगी। इसी प्रकार हदय रोग की जांच के लिए भी एक वेन मंडला पहुंच कर मरीजों का ईलाज करेंगी। डॉक्टर भंडारी द्वारा गंभीर रोगियों को अपातकालीन चिकित्सीय सुविधा के लिये चलित मोबाईल एम्बुलेंस भी शिविर के दौरान उपस्थित रहेंगी। इस शिविर में रोटरी एवं इनरव्हील सदस्यों के द्वारा लगातार पंडाल एवं शहर के तीनों अस्पतालों में टीम गठित कर रोगियों को एवं बाहर से आ रहे चिकित्सीय दल को सुविधा प्रदान करने हेतु अपनी सेवाएं दे रहे है। राहत चेयरमेन संजय तिवारी ने जिले के सभी जरुरतमंद मरीजो से इस शिविर में पहुंच कर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।
पूर्व रोटरी अध्यक्ष आरबी सिंह द्वारा बाहर से आ रहे चिकित्सकों एवं उनकी टीम को आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिये अपनी टीम के  साथ सहयोग दे रहे है। इसी के साथ मप्र शासन द्वारा ही अधिकृत चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ बड़ी संख्या में अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी है। रोटेरियन अजय खोत, पुनीत हॉन्डा द्वारा रजिस्ट्रेशन एवं नेटवर्किंग की व्यवस्थाएं की जा रही है।

Comments

Post a Comment